महराजगंजः बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस चाय की दुकान में घुसी

शनिवार सुबह को यात्रियों से भरी एक बस अचानक एक चाय की दुकान में जा घुसी। ये बस नेपाल की तरफ जा रही थी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

Updated : 30 November 2019, 1:31 PM IST
google-preferred

महराजगंजः शनिवार सुबह को फरेन्दा दक्षिणी बाईपास पर एक हादसा हो गया है। जहां एक बस चाय की दुकान में जा घुसी है। इस हादसे के बाद हर कोई सदमे में हैं। 

यह भी पढ़ेंः हेरोइन की तस्करी जोरों पर, एक तस्कर गिरफ्तार  

फरेन्दा दक्षिणी बाईपास पर सैलानियों से भरी बस चाय की दुकान में जा घुसी। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। बस राजस्थान से चल कर गोरखपुर होकर नेपाल के लिए जा रही थी। जैसे ही बस फरेन्दा दक्षिणी बाईपास पर पहुंची तभी बस अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुसी। हादसे के थोड़ी ही देर बद बस फिर से नेपाल के लिए निकल पड़ी। 

Published :  30 November 2019, 1:31 PM IST

Related News

Advertisement