ओडिशा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 28 August 2022, 6:45 PM IST
google-preferred

भुवनेश्वर: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: भारत ने VL-SRSAM का किया सफल परीक्षण, जानिये मिसाइल की खास बातें

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पत्थरखंबा चौक पर उस समय हुई, जब कोयले से लदे एक ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: बस्तर अंचल में मूसलाधार बारिश, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत, जानिये ताजा हालात

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आदिकंद सामल (48), पहाली सामल (45), अनंत सामल (35), अंकुर सामल (54) और कालिया सामल (14) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी बंगुरा गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक तथा सहायक फरार हैं और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी सरोज सेठी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को एक लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। (भाषा)

Published : 
  • 28 August 2022, 6:45 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement