हिंदी
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 343.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का घाटा बढ़ा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इससे पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी को 187.99 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध नुकसान हुआ था।
बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च बढ़कर 5,595.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 5,006.50 करोड़ रुपये था।
Published : 4 August 2023, 6:15 PM IST
Topics : 343 89 करोड़ BHEL इंजीनियरिंग कंपनी घाटा नयी दिल्ली
No related posts found.