बहराइच: नेपाल को दोबारा हिन्दू राष्ट्र बनाने की तैयारी

नेपाल पूरे विश्व में मात्र एक हिन्दू राष्ट्र था, लेकिन माना जाता है कि चीन द्वारा रचे गए नापाक षडयंत्र के बाद नेपाल से हिन्दू राष्ट्र का दर्जा समाप्त कर दिया गया। नेपाल के पूर्व राजा नरेश ज्ञानेंद्र ने नेपाल को एक बार फिर से हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग की है।

Updated : 29 December 2017, 7:05 PM IST
google-preferred

बहराइच: नेपाल पूरे विश्व में एक मात्र हिन्दू राष्ट्र था, लेकिन चीन द्वारा रचे गए नापाक षड़यंत्र के बाद नेपाल से हिन्दू राष्ट्र का दर्जा समाप्त कर दिया गया था और नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया गया था। बार-बार नेपाल में हिन्दू संगठनो द्वारा नेपाल को हिन्दू बनाने की मांग उठाई जा रही थी। परंतु नेपाल सरकार हिन्दू संगठनो की आवाज़ को अक्सर दबाता रहा है। लेकिन फिर एक बार नेपाल के हिंदू राष्ट्र बनाने की तैयारियों की जा रही है, जिससे हिन्दू संगठनो में काफी उत्साह है।

आज एक बार फिर नेपाल के पूर्व राजा नरेश ज्ञानेंद्र ने नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनने की मांग की है। ज्ञानेंद्र नेपाल के 24 जिलों में जा करके नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह इन जमसभाओं के जरिये नेपाल के लोगों के हिंदू देश के रूप में होने वाले फायदों से भी अवगत करायेंगे। ज्ञानेंद्र के इस फैसले का कई संगठनो ने स्वागत किया है।

Published : 
  • 29 December 2017, 7:05 PM IST

Related News

No related posts found.