Crime in UP: बाराबंकी में बंधक बनाकर दलित नाबालिग लड़की की रेप के बाद नृशंस हत्या, गांव में कोहराम

यूपी में बढती रेप और अपराधों की खबर के बीच बाराबंकी जिले में एक दलित नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या का घिनौना मामला सामने आया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Updated : 16 October 2020, 11:49 AM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी में बढती रेप और अपराधों की खबर के बीच बाराबंकी जिले से एक बेहद घिनौनी खबर सामने आयी है। खेत में धान काटने गई एक दलित किशोरी से साथ बदमाशों ने उसके हाथ बांध कर रेप की घनौनी वारदात को अंजाम दिया और बाद साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसकी नृशंस हत्या कर दी। गुरुवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ रेप के बाद गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

रेप और हत्या की यह वारदात बुधवार देर शाम की है। अब घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया है। पुलिस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही लड़की का अंतिम संस्कार करवाने का आरोप है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। संभावित तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

बाराबंकी जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने लड़की के साथ जघन्य वारदात की पुष्टि करते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि 261/20, 302 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमे में 376 धारा बढ़ाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। 

मृत लड़की के परिजनों का आरोप है कि पुलिस पहले में मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन गुरुवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी है। लड़की के मृत पीड़िता को नाबालिग बता रहे हैं जबकि पुलिस युवती को बालिग बता रही है।

पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है। घटना के बाद से गांव में भारी कोहराम मचा हुआ है।  
 

Published : 
  • 16 October 2020, 11:49 AM IST

Advertisement
Advertisement