पुत्तूर में चप्पलों की माला के साथ भाजपा नेताओं का बैनर नजर आया, जानिये पूरा मामला

दक्षिण कन्नड़ जिले में हिंदुओं के गढ़ पुत्तूर को कांग्रेस के हाथों गंवाने से निराश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने एक बैनर लगाया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को चप्पलों की माला पहनाई गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 May 2023, 6:54 PM IST
google-preferred

मेंगलुरु: दक्षिण कन्नड़ जिले में हिंदुओं के गढ़ पुत्तूर को कांग्रेस के हाथों गंवाने से निराश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने एक बैनर लगाया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को चप्पलों की माला पहनाई गई है।

पुत्तूर निर्वाचन क्षेत्र के ‘पीड़ित हिंदू कार्यकर्ताओं’ ने यह बैनर लगाया है, जो इन दोनों ही नेताओं को हिंदुत्व कार्यकर्ता अरुण कुमार पुथिला को सीट से वंचित करने के लिए जिम्मेदार मानते हैं। पुथिला ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा को हार के साथ इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

पुत्तूर में भाजपा उम्मीदवार आशा थिम्पा गौड़ा को केवल 37,558 वोट मिले, जबकि बागी उम्मीदवार अरुण कुमार पुथिला को 62,458 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार राय ने 66,607 मत हासिल कर यह सीट जीती।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाजपा को पुत्तूर में अपने ही कैडर की बगावत का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सीट के लिए पुथिला को नजरअंदाज किये जाने के कारण पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी थी।

पुथिला और राय के बीच करीबी मुकाबला हुआ, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार ने अंततः बाजी मार ली।

Published : 
  • 15 May 2023, 6:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement