बांदा: आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, तीसरा झुलसा, जानिये पूरी घटना

डीएन ब्यूरो

यूपी के बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत होने के साथ एक झुलस गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

घायल का इलाज करते डॉक्टर
घायल का इलाज करते डॉक्टर


बांदा: जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरौली गांव में आज आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार तीन किसान अपने खेत में जुताई बुवाई का कार्य करने के लिए गए थे। तभी तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। यह लोग खेत में ही एक नीम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। तभी अचानक उनके ऊपर तेज आवाज, गरज और लपक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली से सभी लोग झुलस गए। तीनों किसानों को उपचार के लिये जसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गोविंद सिंह उम्र 32 वर्ष व शिवशरण सिंह उम्र 28 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। झुलसे हुए किसान मानसिंह का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है।

डॉक्टर के द्वारा भर्ती करके झूलसे हुए किसान मानसिंह का उपचार किया जा रहा है। मृतक किसान गोविंद सिंह के दो पुत्री एक पुत्र है पत्नी कल्पना का रो-रो करके बुरा हाल है।

दूसरे मृतक किसान शिवशरण सिंह के तीन भाई एक बहन है मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पारिवारिक जनों का रो-रो करके बुरा हाल है। मृतक किसानों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चरी भिजवाया है।










संबंधित समाचार