हिंदी
बलरामपुरः रविवार यानी 13 अप्रैल को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध एक अभियान चलाया और उसकी कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने अभियान में 62 वाहनों का चालान किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बताया कि लोगों यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार को यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने नगर क्षेत्र के वीर विनय चौराहा, नगर पालिका, संतोषी माता तिराहा, भगवतीगंज, फुलवरिया बाई पास पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नियमों का उल्लघंन करने वाले दो पहिया वाहन चालक, ई रिक्शा, बिना हेलमेट, गलत दिशा, नो पार्किंग, बिना लाइसेंस आदि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
जिसमें पुलिस ने 62 वाहनों का ई चालान कर 74 हजार 500 रुपए का सम्मन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के साथ पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
Published : 14 April 2025, 9:38 AM IST
Topics : Balrampur balrampur news balrampur police Dynamite News hindi traffic rules UP News uttar pradesh
No related posts found.