हिंदी
बलरामपुर: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मोहल्ला पूरब टोला पश्चिमी वार्ड में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डायनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सेवा, सुरक्षा और सुशासन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के तहत योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद नंदलाल तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, शक्ति केंद्र संयोजक आलोक त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पाठक, नीरज श्रीवास्तव, आनंद सिंह, दुख हरण गुप्ता और अविनाश शर्मा द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पार्षद नंदलाल तिवारी ने बताया कि पूरब टोला क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और उसके बाद घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी गई।
राजनीतिक समीकरणों के बारे में पूछे जाने पर जिला महामंत्री वरुण सिंह ने कहा कि यह अभियान पार्टी के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है और भविष्य में भी कार्यकर्ता पार्टी के मार्गदर्शन में कार्य करते रहेंगे। पूर्व मंत्री व बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम ने ग्राम दल्लीपुर गोपालापुर के मंदिर में सफाई अभियान चलाया और घर-घर संपर्क करते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। बलरामपुर को विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और देवी पाटन कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण सौगात मिली है।
वहीं गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बखर कोटवा मदरहवा में अभियान में हिस्सा लिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का आठ साल का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। शिवपुर मंडल के देवपुरा में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बूथ समिति की बैठक और चौपाल के माध्यम से पत्रक बांटकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
Published : 12 April 2025, 8:03 PM IST
Topics : balrampurnews bjpbalrampur HindiNews palturam vidhyak
No related posts found.