हिंदी
बलरामपुर: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नवीं वाहिनी के जवानों ने वन विभाग की टीम के साथ गश्त के दौरान अवैध तरीके से पेड़ काट रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गऐ व्यक्ति को वन विभाग के कुआना रेंज के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए एसएसबी नवीं वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप कुमार ने बताया कि एसएसबी के जवान शुक्रवार को वन विभाग की टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान वाहिनी मुख्यालय के समीप ही राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे अर्जुन के पेड़ को एक व्यक्ति काट रहा था। जब जवानों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह लकड़ी छोड़ कर भागने लगा। जिसे जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ा।
पकड़े गये व्यक्ति पूछताछ के दौरान अपना नाम राजू पुत्र रति रंजन निवासी ग्राम हसुआडोल जिला बलरामपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी बरामद किया गया।
Published : 17 November 2017, 6:35 PM IST
No related posts found.