हिंदी
बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में आइसक्रीम की एक दुकान के बाहर हुए कार बम धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल होग गए। इराकी अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग में खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ। आतंकी संगठन आइएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन के मीडिया विंग अमाक ने ट्विटर और टेलीग्राम के माध्यम से इस संबंध में बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि आइएस ने शियाओं के एक समूह को निशाना बनाया।

आइएस द्वारा रमजान के पाक महीने में इस हमले को अंजाम दिया गया, जो शुक्रवार से शुरू हुआ है। इस वक्त अक्सर परिवार वाले अपना रोजा खोलने के बाद देर तक बाहर समय बिताते हैं।गौरतलब है कि आइएस ने इस साल इराक की राजधानी बगदाद में कई हमलों को अंजाम दिया है, जिसमें दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं।
Published : 30 May 2017, 4:06 PM IST
No related posts found.