हिंदी
Badlapur Rape Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में अगस्त महीने में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, रेप के आरोपी अक्षय शिंदे (Akshay Shinde) की गोली लगने से मौत हो गई।
आरोपी अक्षय को जब कस्टडी में ले जाया जा रहा था, तब उसने पुलिस की रिवॉल्वर छीन ली और फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उसको गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। इ
सके बाद घायल अक्षय शिंदे और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने किया था जमकर विरोध
बता दें कि 13 अगस्त को बदलापुर के एक स्कूल में दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसमें सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे को आरोपी बताया गया था।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में जमकर प्रदर्शन किया था। गुस्साए स्थानीय लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की थी और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को भी रोका था।
Published : 23 September 2024, 7:49 PM IST
Topics : acused akshay shinde akshay shinde shoots himself Badlapur case badlapur news maharashtra case Badlapur School Case maharastra news
No related posts found.