हिंदी
आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी के समीप एक ट्रक व बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय वे एक बारात से वापस बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव निवासी 22 वर्षीय अरुण राजभर, 25 वर्षीय इंद्रेश राजभर व 30 वर्षीय शीतला प्रसाद राजभर एक बरात में शामिल होने के लिए रविवार की शाम को गांव से लगभग पंद्रह किमी दूर एक गांव में गए हुए थे। रात को लगभग ग्यारह बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर बारात से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार अरूण व इंद्रेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि शीतला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
आस पास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवा दिया, दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
Published : 8 May 2018, 9:46 AM IST
Topics : आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र बाइक और ट्रक भिड़ंत
No related posts found.