हिंदी
आजमगढ़: देवगांव कोतवाली के लालगंज ब्लॉक के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम के कर्मचारियों से तमंचे की नोक पर 97 हजार लूट लिया। इसके बाद एजेंसी के शोरूम में घुसकर एजेंसी मालिक भूपेंद्र नाथ यादव को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। इलाज के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम बदमाशों ने मैनेजर सुनील यादव सहित एक अन्य कर्मचारियों पर पहले कुर्सी से हमला कर दिया। जिससे दोनों आंशिक रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही बदमाश हवाई फायरिंग की और भूपेंद्र को गोली मारकर फरार हो गये। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोली लगने से घायल भूपेंद्र यादव को लालगंज सीएससी ले जाया गया। घायल भूपेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Published : 9 April 2018, 7:04 PM IST
No related posts found.