हिंदी
आज़मगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र और सराय थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई दो मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाशों के नाम पंकज यादव और राजतिलक सिंह है। दोनों बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों के खिलाफ 20-20 हजार का इनाम है।

मुठभेड़ में घायल सिपाही का नाम मनोज है, जिनको इलाज के लिये शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि घायल बदमाशों को इलाज के लिये पहले जिला अस्पताल और बाद में वहां वाराणसी रैफर कर दिया गया है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बाजार के पास रसूलपुर में हुई मुठभेड़ में कुखायत बदमाश पंकज यादव पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी मुठभेड़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के पास हुई, जिसमें राजतिलक सिंह नामक बदमाश घायल हुआ।
घायल बदमाश राजतिलक सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र विनय कुमार सिंह मेहनगर थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव और दूसरा बदमाश पंकज यादव पुत्र रामवृक्ष यादव मेहनगर थाना क्षेत्र के हटवा गांव का निवासी है। दोनों घायल बदमाश गैंग बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
Published : 15 April 2018, 1:32 PM IST
Topics : आजमगढ़ पुलिस बदमाश बदमाश घायल मुठभेड़
No related posts found.