हिंदी
मेलबर्न: प्रतिभावान गोल्फर अवनि प्रशांत इस महीने होने वाले प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स ऑफ एमेच्योर चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलियन एमेच्योर चैंपियनशिप में भारत की चार सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगी जिसमें दो पुरुष और दो महिला गोल्फर शामिल हैं।
पेशवर बनने की अपनी योजना को कुछ समय के लिए टालने वाली 17 साल की अवनि दोनों प्रतियोगिताओं में हीना कांग के साथ खेलेंगी जबकि पुरुष वर्ग में संदीप यादव और रोहित चुनौती पेश करेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारतीय टीम सदर्न गोल्फ क्लब में नौ से 12 जनवरी तक होने वाले वार्षिक ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ऑफ एमेच्योर चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी जिसके बाद चारों भारतीय गोल्फर 16 से 19 जनवरी तक होने वाली प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन एमेच्योर चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे।
अवनि शीर्ष 50 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं और कई मौकों पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह क्वीन सिरिकिट कप भी जीत चुकी हैं।
Published : 5 January 2024, 4:09 PM IST
Topics : अगुआई अवनि प्रशांत ऑस्ट्रेलियन एमेच्योर चैंपियनशिप प्रतिभावान गोल्फर प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स ऑफ एमेच्योर चैंपियनशिप महिला गोल्फर मेलबर्न
No related posts found.