हिंदी
नोएडा: थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-2 सेक्टर में बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला की चेन लूटने की कोशिश की। महिला के बेटे ने अपनी मां के साथ हुई घटना की कहानी सोशल मीडिया पर बयां की।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अल्फा-2 निवासी नेहा सोमवार को अपने बेटे को स्कूल छोड़ने पैदल जा रही थीं और इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली जो बदमाश के हाथ से फिसलकर नीचे गिर गई।
उन्होंने कहा कि महिला के शोर मचाने कारण बदमाश मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला के बेटे ने इस घटना की कहानी सोशल मीडिया पर बयां की है।
Published : 25 April 2023, 7:11 PM IST
No related posts found.