हिंदी
देहरादून: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार उत्तराखंड के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। वह 30 नवंबर को रिटायर हो रहे वर्तमान पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की जगह लेंगे।

संघ लोक सेवा आय़ोग में भेजे गये तीन सदस्यीय पैनल में अशोक कुमार के नाम पर मुहर लगी है। इसके बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं।
1989 बैच के अशोक कुमार वर्तमान में महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अशोक कुमार के अलावा यूपीएससी को 1986 बैच के आईपीएस एमए गणपति और 1990 बैच के आईपीएस वी. विनय कुमार का नाम भेजा गया था।
Published : 20 November 2020, 9:27 PM IST
No related posts found.