हिंदी
नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ईडी की हिरासत के लेकर देश का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर राजनीति से लेकर कानूनी चर्चाएं जोरों पर है। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल की गई जनहित याचिका में ईडी की कस्टडी से मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल के निर्देशों को जारी करने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
केजरीवाल के खिलाफ जनहित याचिका
➡️अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर
➡️ईडी की कस्टडी से सरकार संबंधी निर्देशों को जारी करने पर रोक लगाने की मांग#ArvindKejriwal #DelhiHighCourt pic.twitter.com/qHxLmdgR8B— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 26, 2024
आम आदमी पार्टी के दावों के मुताबिक केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से मंगलवार को भी एक नया आदेश जारी किया, जो दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को भी केजरीवाल द्वारा कथित तौर पर दिल्ली में पानी की व्यवस्था से जुड़ा एक निर्देश जारी किया था।
हालांकि ईडी सूत्रों ने केजरीवाल के निर्देशों को संदिग्ध बताया है और मामले की जांच तक की बात हो रही है।
विपक्षी दल खासकर भाजपा केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है।
Published : 26 March 2024, 6:50 PM IST
Topics : arvind kejriwal Delhi High Court Public Interest Litigation अरविंद केजरीवाल जनहित याचिका दिल्ली हाई कोर्ट नई दिल्ली