हिंदी
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को देश के रक्षा मंत्री का प्रभार संभाल लिया। उन्हें एक दिन पहले ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। मनोहर पर्रिकर ने गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का नया मुख्यमंत्री बनने के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुशंसा पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जेटली को उनके वर्तमान प्रभारों के अलावा रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्देश दिया।

जेटली 26 मई, 2014 को नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के समय से रक्षा मंत्रालय संभाल रहे थे, लेकिन बाद में नौ नवंबर, 2014 को यह पदभार पर्रिकर को सौंप दिया गया था। (आईएएनएस)
Published : 14 March 2017, 1:11 PM IST
No related posts found.