बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री सुरक्षित
विशाखापत्तनम से बेंगलुरु आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 2065 से पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान को केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में सवार सभी 148 यात्री सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान के इंजन और ढांचे की जांच शुरू की, ताकि संभावित नुकसान का पता लगाया जा सके।