यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ एक और केस दर्ज

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब गायत्री की कंपनी के पूर्व मैनेजर ने पूर्व मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Updated : 18 September 2020, 9:53 AM IST
google-preferred

लखनऊ: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनकी कंपनी के पूर्व मैनेजर रहे बीबी चौबे ने केजीएमसी में मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे गायत्री, उनके बेटे और रेप पीड़िता पर मुकदमा दर्ज कराया है।

गोमतीनगर विस्तार थाने में दर्ज कराई गई अपनी नामजद तहरीर मे पूर्व मैनेजर ने आरोप लगाया है कि उन्हें अपहरण करने, जान से मारने की धमकी दी। मैनेजर का आरोप है कि पक्ष में गवाही देने के लिए जो मकान और जमीन दी गई है, वह उनकी थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें पूर्व मंत्री ने जान-माल की धमकी देकर उनके 2 जमीनें पीड़िताके नाम करा दी गई। जब उन्होंने पूर्व मंत्री से अपनी जमीन का रूपये मांगे तो उन्हें धमकी दी गई। हालांकि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच करने मे जुटी है।

Published :  18 September 2020, 9:53 AM IST

Related News

Advertisement