Andhra Pradesh: चुनाव के लिए TDP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, चंद्रबाबू बोले- जनता की राय प्राथमिकता

आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद तेलुगु देशम पार्टी ने गुरुवार को 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 March 2024, 3:40 PM IST
google-preferred

आंध्र प्रदेश: आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद तेलुगु देशम पार्टी ने गुरुवार को 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट 

नायडू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तेलुगु देशम पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली सूची जनता के सामने रखी जा चुकी है। अब हम आपके लिए दूसरी सूची लेकर आए हैं, जिसमें 34 उम्मीदवारों के नाम हैं।"

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, "हमेशा की तरह उम्मीदवारों के चयन में जनता की राय को प्राथमिकता दी गई है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे टीडीपी के सभी उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें।"

Published :  14 March 2024, 3:40 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement