हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड में अमीषा पटेल को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। अमीषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2000 में राकेश रोशन निर्देशित ब्लॉक बस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की।
यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के इस टैटू ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल..
इसके बाद अमीषा ने साल 2001 में सन्नी देओल के साथ फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ में काम किया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए अमीषा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया था। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमराज’ में अमीषा पटेल के अभिनय का नया रूप दर्शको को देखने को मिला। इस फिल्म के लिये उन्हें एकबार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नामांकित किया गया। इसके बाद अमीषा ने फिल्म जलवा, परवाना, एलान, जमीर, वादा जैसी कई फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़े: ‘दंगल गर्ल’ की बिकिनी ने मचाया बवाल, फोटो हुई वायरल

बता दें कि अमीषा हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हाल में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोली है जिसके बैनर तले वह देशी मैजिक का निर्माण कर रही है। इस फिल्म में अमीषा दोहरी भूमिका निभा रही है। हाल ही में अमीषा की एक बिकिनी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस फोटो में अमीषा काफी हॉट लग रही हैं।
Published : 9 June 2017, 3:58 PM IST
Topics : actress amisha patel bikini bold bollywood DNEntertainment hot sexy