हिंदी
अमेठी: अमेठी तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितयों में उसके घर में फंदे से लटकता पाया गया।
प्रभारी निरीक्षक, जायस, राकेश सिंह ने बताया कि अमेठी तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर तैनात जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी राम सागर सोनकर (54) का शव रविवार रात उनके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजन की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
परिजन के मुताबिक राम सागर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ढूंढने पर उनका शव अपने दूसरे मकान में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।
मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
Published : 4 July 2022, 12:59 PM IST
Topics : अमेठी उत्तर प्रदेश पुलिस राजस्व निरीक्षक राम सागर सोनक शव
No related posts found.