अंबेडकरनगर में अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा की जनादेश महारैली, पार्टी ने दोहराया सत्ता में वापसी का संकल्प, जानिये ये ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में रविवार को समाजवादी पार्टी की जनादेश महारैली में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के बाद यूपी की सत्ता में वापसी का संकल्प लिया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

Updated : 7 November 2021, 1:04 PM IST
google-preferred

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी द्वारा आज रविवार को अंबेडकरनगर में जनादेश महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश महारैली में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा को हटाकर यूपी की सत्ता में वापसी का संकल्प दोहराया है। सपा द्वारा इस रैली में बंगाल में खेला होए की तर्ज पर यूपी में इस बार "खदेड़ा होए" का ऐलान किया जा रहा है और भाजपा को सत्ता से हटाने की हुंकार भरी जा रही। 

सपा की इस जनादेश महारैली को संबोधित करने के लिये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं, जो इस समय मंच पर बैठे हैं और थोड़ी ही देर बाद रैली को संबोधित करेंगे।

इस जनादेश महारैली में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। सभी लोगों में भारी उत्साह है। सपा नेताओं ने कहा कि बंगाल में खेला होवे की तर्ज पर इस बार यूपी में भी खदेड़ा होगा और उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाएंगे।    

लालजी वर्मा, संजय राजभर, एमबी राजभर, रामसेवक राजभर समेत कई नेताओं ने इस मौके पर अखिलेश यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने अखिलेश यादव को मुकुट पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, तस्वीरें देकर भी सम्मानित किया।

रामअचल राजभर संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में भानमती स्मारक पीजी कॉलेज अकबरपुर में लालजी वर्मा द्वारा आयोजित इस जनादेश महारैली में  भारी भीड़ उमड़ी हुई है। यहां कई जनपदों के आम लोग और सहयोगी पार्टियों के नेता भी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। 

Published : 
  • 7 November 2021, 1:04 PM IST

Related News

No related posts found.