हिंदी
प्रयागराज: मथुरा जन्मभूमि को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसला सुनाया। उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी मस्जिद की तरह ही मथुरा जन्मभूमि का वीडियोग्राफी सर्वे करने का आदेश दिया। कोर्ट ने चार माह के अंदर वीडियोग्राफी सर्वे को जमा कराने का निर्देश दिया है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश- ज्ञानवापी मस्जिद की तरह मथुरा जन्मभूमि में भी होगा वीडियोग्राफी सर्वे#allahabadhighcourt pic.twitter.com/007AZ894b5
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 29, 2022
मथुरा जन्मभूमि को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पीयूष अग्रवाल की बेंच ने यह आदेश दिया है।
कोर्ट ने वीडियोग्राफी के लिए एक वरिष्ठ अधिवक्ता को कमिश्नर और दो अधिवक्ताओं को सहायक कमिश्नर के रूप में नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है। इस सर्वे कमीशन में वादी और प्रतिवादी के साथ सक्षम अधिकारी शामिल होंगे।
Published : 29 August 2022, 12:53 PM IST
Topics : Allahabad High Court Gyanvapi Masjid Mathura Janmabhoomi videography survey इलाहाबाद हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश ज्ञानवापी मस्जिद मथुरा जन्मभूमि वीडियोग्राफी सर्वे