हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मनीष जगन अग्रवाल को समाजवादी व्यापार सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। वे लगभग 15 साल से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्हें कुशल रणनीतिकार भी माना जाता है।
मनीष जगन हर चुनाव में पार्टी कैंपेनिंग को धार देते रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं से पार्टी के हित में कंटेंट लेते रहते हैं। लेकिन वे कभी भी लाइमलाइट में नहीं रहते और उन्हें कहीं भी किसी राजनीतिक रैली में कम देखा जाता है। यानी वे पर्दे के पीछे काम करने वालों में शामिल हैं।
उन्हें सपा का सोशल मीडिया हैंडलर भी कहा जाता है और वे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं।
Published : 8 December 2024, 7:51 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Manish Jagan Aggarwal National President Samajwadi Party uttar pradesh Vyapar Sabha