हिंदी
नई दिल्ली: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा 31 अक्टूबर को देश भर में जिला स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
कांग्रेस सेवादल इस मौके पर देश वासियों को यह भी संदेश देगा कि रक्त दान करना शरीर के हानिकारक नहीं बल्कि लाभदायक और मानव जगत के लिये कल्याणकारी है।
देश भर में आयोजित होने वाले इस रक्त दान शिविरों के आयोजन का उद्देश्य गरीब, पिछड़े और विभिन्न कारणों से दुर्घटनाओं में घायल लोगों का जीवन बचाना है। कांग्रेस सेवादल ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों से भी इस रक्त दान शिविर में भाग लेने की अपील की है।
Published : 28 October 2018, 11:59 AM IST
Topics : Blood Doantion Congress Seva Dal अखिल भारती कांग्रेस इंदिरा गांधी कांग्रेस सेवादल पुण्यतिथि रक्त दान शिविर सरदार पटेल जयंती
No related posts found.