हिंदी
महराजगंज: जिला कारागार में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी से आज उनकी बीवी नसीमा सोलंकी और उनके भाई अरशद सोलंकी ने मुलाक़ात की। अपने पति से मुलाक़ात के बाद इरफान की पत्नी नसीमा सोलंकी ने डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की। नसीमा ने बताया कि जेल में उनके पति ठीक हैं और इरफान से उनकी मुलाक़ात अच्छी रही
डाइनामाइट न्यूज़ के सवाल के जवाब में नसीमा सोलंकी ने कहा जेल में इरफान को किसी बात को लेकर कोई परेशानी नही है। जेल में उन्हें अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं।
नसीमा ने कहा कि मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा है कि आप सब मेरे लिए सिर्फ दुआ करें, ताकि वे जल्द जेल से रिहा हो सकें।उन्होंने कहा कि अल्लाह ताला ने चाहा तो सब ठीक ठाक ही होगा।
कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच विधायक इरफान सोलंकी से उनकी बीवी व भाई ने मुलाक़ात की। इस दौरान जेल परिसर में सपा नेताओं की भी भारी भीड़ नज़र आई।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई इस मुलाकात पर जिले से लेकर लखनऊ के भी अधिकारियों की भी नजर रही।
Published : 23 December 2022, 3:02 PM IST
No related posts found.