हिंदी
लखनऊ/लखीमपुर खीरी: स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक लखनऊ का निवासी अंकित दास, केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष का बेहद करीबी दोस्त था और ये सूद पर पैसा बांटने के अंदरुनी धंधे में भी लिप्त थे। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है।

लखीमपुर खीरी कांड में थार गाड़ी के पीछे जो फार्च्यूनर कार थी, वह अंकित दास की थी। पुलिस ने अंकित दास के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
आशीष मिश्रा को काबू में करने के बाद पुलिस सरगर्मी से अंकित दास की तलाश कर रही है।

यूपी पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद अंकित पकड़ से बाहर हैं ऐसे में अब यूपी एसटीएफ को अंकित को काबू में करने का जिम्मा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि लगातार अंकित से जुड़े ठिकानों पर एसटीएफ की छापेमारी जारी है, देर-सवेर वह यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में होगा।
Published : 9 October 2021, 6:21 PM IST
Topics : Ankit Das Lakhimpur UP STF uttar pradesh अंकित दास उत्तर प्रदेश केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी यूपी एसटीएफ यूपी पुलिस लखीमपुर खीरी