हिंदी
महराजगंज: फरेन्दा के संचरहिया ढाले के पास जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हटवाया गया है। जिस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात थी।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: नेशनल हाइवे Vs बाई-पास, कुछ सुलगते सवाल..
फरेन्दा एसडीएम आर बी सिंह के आदेश पर संचरहिया ढाले के पास जमीन पर अवैध रूप से कब्जे को प्रशासन ने हटाया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात थी। घरों को पुलिस ने खाली करवाया साथ ही दुकानों घरों को जेसीबी मशीन लगाकर गिरा दिया गया है। घर से निकाले पर रोते बिलखते रहे परिजन, अवैध रूप से कब्जा किया गया जमीन पूरी तरह खाली कराया जा रहा है।
सरकारी जमीन को पुलिस फोर्स ने खाली कराया। दुकानों को जेसीबी मशीन से जमींदोस किया गया। इस बारे में दुकानदारों का कहना है कि मुकदमा चल रहा है। मौके पर पुलिस फोर्स, पीएससी, फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद,देखने वाले लोगों की लगी भारी संख्या में भीड़ जमा थी साथ ही रोड पर आने जाने वालो को रोका गया।
Published : 20 July 2019, 3:14 PM IST
Topics : Maharajganj pharenda uttar pradesh अवैध कब्जे उत्तर प्रदेश कब्जा पुलिस प्रशासन फरेन्दा महराजगंज