पढिये, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद क्या बोले मनोज तिवारी

डीएन ब्यूरो

भाजपा नेता और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी को पार्टी आलाकमान द्वारा दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। जानिये, आलाकमान के फैसले पर क्या बोले मनोज तिवारी..

मनोज तिवारी (फाइल फोटो)
मनोज तिवारी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी को पार्टी आलाकमान द्वारा दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। अब आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मनोज तिवारी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के पीछे कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पूर्वांचली वोट को खींचने के लिए बीजेपी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी, फिर भी बीजेपी को दिल्ली में दो बार करारी हार का सामना करना पड़ा।

आलाकमान के इस फैसले के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ' दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिए सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूँगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना..नए प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता को असंख्य बधाईयां।'

दिल्ली प्रदेश भाजपे के नव नियुक्त अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। वह 2017 में वह पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद चुने गए थे और 2018 में नॉर्थ एमसीडी के मेयर भी बने। आदेश गुप्ता ने बीएससी तक पढ़ाई की है, यूपी से दिल्ली आने के बाद कुछ सालों तक ट्यूशन पढ़ाया करते थे। 

 










संबंधित समाचार