हिंदी
लखनऊः प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने आज कहा है की गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज मामले में अभी किसी आरोपी को क्लीन चिट नहीं मिली है। प्रमुख सचिव ने कहा की डाक्टर कफील को जांच में प्राइवेट नर्सिंग होम चलाने और ड्यूटी में लापरवाही का दोषी पाया गया है।
साथ ही मेडिकल आक्सीजन न होने की बात आला अफसरों से भी छिपाने का आरोप डाक्टर कफील पर है।जिस वजह से अगस्त 2017 में बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें असमय मासूमों की मौत हो गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए रजनीश दुबे ने कहा की मामले की जांच के दौरान डाक्टर कफील और उनके परिजन अपने निर्दोष होने संबधी खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। जो कि असत्य और बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा की डाक्टर कफील पर कुल 4 आरोप थे। जिनमें से अभी केवल 2 आरोपों की जांच चल रही है। जबकि 2 में क्लीन चिट दी जा चुकी है।
Published : 3 October 2019, 6:55 PM IST