अमानतुल्लाह के खिलाफ ACB ने दर्ज किया मामला, वक्फ बोर्ड के फंड में भ्रष्टाचार का आरोप

भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बोर्ड के कोष का दुरुपयोग करने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया।

Updated : 30 January 2020, 10:31 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बोर्ड के कोष का दुरुपयोग करने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सरकार गरीबों के साथ...

आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ओखला से ‘आप’ प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसीबी प्रमुख अरविंद दीप ने कहा कि विधायक ने कथित रूप से वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया और अनियमित भर्ती की।

यह भी पढ़ें: राजनीति के कोर्ट में शामिल हुई बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, कहा...

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा हमने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि कुल कितने धन का दुरुपयोग किया गया है और क्या अन्य अनियमितताएं की हैं। संपर्क करने पर खान ने कहा मैं शिकायत को देख रहा हूं और उसके बाद बात करूंगा। कई बार कोशिश के बाद भी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद आबिद से संपर्क नहीं हो सका। (भाषा)

Published : 
  • 30 January 2020, 10:31 AM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.