हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोमवार से ‘द बिग बुल’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने तस्वीर और वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। अभिनेता ने फिल्म की क्लिपबोर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है एक नई यात्रा शुरू हो गई और आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।
T 3135 - When he not just starts wearing your shoes, but also uses the same number of chairs to sit on , he does not just be a Son, but the dearest friend !!#AbhishekBachchan pic.twitter.com/EAsxFOvhxO
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 6, 2019
यह भी पढ़ें: ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता से खुश हैं आयुष्मान खुराना
इस फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी कर रहे हैं और अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने बोल बच्चन में 2012 में साथ काम किया था। बच्चन इससे पहले मनमर्जियां फिल्म में नजर आए थे। (भाषा)
Published : 16 September 2019, 5:00 PM IST
Topics : Abhishek Bachchan Ajay Devgan bollywood India Kuki Gulati Mumbai अभिषेक बच्चन द बिग बुल फिल्म मुंबई