हिंदी
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में चित्रकूट की जिला जेल में बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी से अवैध रूप से मिलने आयी पत्नी निकहत अंसारी के मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को मंगलवार को पुलिस महानिदेशक ने प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया है।
जिले की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी एलआईयू अनुज कुमार मिश्रा और जेल चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह को लखनऊ में प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया है।(वार्ता)
Published : 14 February 2023, 7:26 PM IST
Topics : Abbas Ansari Abbas Nikhat Case DGP UP Police अब्बास अंसारी उत्तर प्रदेश चित्रकूट निकहत अंसारी यूपी पुलिस