हिंदी
महराजगंजः सिसवा कस्बा स्थित खेखड़ा नाले में बुधवार को सैकड़ों आधार कार्ड मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। लोगों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि किसने इस महत्वपूर्ण आधार कार्ड को यहा फेक दिया है।
डाइनामइट न्यूज़ सिसवा संवाददाता के अनुसार सिसवा कस्बा स्थित नाला व पुल के नीचे लोगों की भीड़ जुटनी तब शुरू हो गई, जब वहां सैकड़ों आधार कार्ड फेका हुआ दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हो सकता है कि किसी पोस्ट आफिस के डाकिये द्वारा यह कार्य किया गया है। स्थानीय डाकघर के डाकपाल चन्द्रमणि चैधरी ने बताया कि मुझे नहीं पता कि यह आधार कौन यहां फेका है। जब डाकघर से डाक निकल जाता है, तो मेरी जिम्मेदारी खत्म हो जाती है।
Published : 8 February 2023, 7:05 PM IST
Topics : आधार कार्ड महराजगंज सड़कों सिसवा हड़कम्प
No related posts found.