हिंदी
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र में नयागांव मालिपुरा स्थित सेंड स्टोन की फैक्ट्री में आज सुबह पत्थर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई।
बिजोलिया थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सुबह मालिपुरा स्थित दिलीप लसोड की फ़ेक्ट्री में पत्थर की कटाई का कार्य करने वाले मज़दूर यूसुफ़ (22) निवासी जाम्बा फलोदी जोधपुर एवं अन्य मज़दूर पत्थर कटाई के लिए कटर मशीन पर क्रेन की सहायता से पत्थर चढ़ा रहे थे।
इस दौरान बारिश से क्रेन की चैन स्लिप हो गई और पत्थर खिसककर यूसुफ़ के ऊपर आ गिरा। जिससे यूसुफ़ की उसके नीचे दबने से मृत्यु हो गई। (वार्ता)
Published : 6 July 2022, 4:36 PM IST
Topics : नयागांव मालिपुरा बिजोलिया थाना क्षेत्र भीलवाड़ा जिले मजदूर की मौत राजस्थान स्टोन की फैक्ट्री
No related posts found.