हिंदी
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दुखद हादसा हो गया। शनिवार को मंदिर के फूड सेंटर में एक महिला का दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया। दुपट्टा मशीन में बुरी तरह से उलझने से महिला की गर्दन दुपट्टे में फंस गई जिससे उसकी मौत हो गई
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह दुर्घटना मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई। महिला रसोई में काम कर रही थी।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय रजनी खत्री रोज की तरह अन्न क्षेत्र पहुंची और अपना काम शुरू किया। मशीन से आलू छीलने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान रजनी का दुपट्टा मशीन के कटर में उलझ गया, जिसकी वजह से वह फंदा बन गया और गला घुटने के साथ ही सर में चोट भी लग गई।
अन्य साथी कर्मचारी मशीन बंद कर तत्काल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत बताया। घटना की जानकारी लगते ही महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष व जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अन्न क्षेत्र पहुंचकर घटना स्थल को देखा।
एक निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर की अन्य महिलाओं ने बताया कि पीड़िता रजनी खत्री भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी, जब उसका 'दुपट्टा' आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया।
जब तक कोई कुछ समझ पाता तो महिला के गले में दुपट्टा कस गया।
एसडीएम ने कहा कि महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट से सही कारण पता चलेगा।
SDM ने बताया कि सरकार महिला के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। महिला का परिवार अन्न क्षेत्र महाकालेश्वर मंदिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है और भक्तों को भोजन उपलब्ध कराता है।
Published : 22 December 2024, 1:24 PM IST
Topics : dead DynamiteNews HindiNews Madhya Pradesh Mahakaleshwar temple ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist peeling potatoes Ujjain woman