हिंदी
महराजगंज: सिसवां ब्लॉक के गोपाला गाँव के ग्रामीण सोमवार को जिला प्रशासन कार्यालय पहुँच कर अपनी शिकायत दर्ज कराये। योगेंद्र प्रसाद पुत्र रामपती प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीण हाथ में दोयम दर्जे की ईंट लेकर दिखा-दिखा कर बता रहे थे कि उनके गाँव में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की मिली भगत से इसी सेम ईंट से नाली निर्माण हो रहा है।
यही नही उनका यह भी कहना था कि मानक के विपरीत बालू व सीमेंट भी मिलाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गाँव में 14वां व 15वां राज्य वित्त का जमकर दुरुपयोग हुआ है। ग्रामीणों ने जनपद दौरे पर आए प्रभारी मंत्री से भी मिल कर शिकायत किया।
Published : 27 March 2023, 6:36 PM IST
Topics : आंदोलन ग्रामीण दोयम ईंट प्रभारी मंत्री महराजगंज विकास कार्य शिकायत
No related posts found.