पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं बड़ी संख्या में भारत के मछुआरे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

गुजरात सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि गुजरात के 560 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 March 2023, 5:10 PM IST
google-preferred

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि गुजरात के 560 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सदन में एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्य के मत्स्यपालन मंत्री राघवजी पटेल ने कहा कि 31 दिसंबर 2022 तक गुजरात के 560 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद थे।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पिछले दो साल में ही 560 में से 274 मछुआरों को पकड़ा। इनमें से 193 को 2021 में जेल में बंद गया किया तथा 81 को 2022 में जेल में डाला गया।

साथ ही उनहेंने कहा कि पिछले दो साल में पाकिस्तानी जेलों से रिहा होने वाले मछुआरों की संख्या 55 है।

एक अलग सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि जेल में बंद मछुआरों के 323 परिवारों को 2021 में 300 रुपये का भत्ता मुहैया कराया गया और 2022 में 428 परिवारों को भत्ता दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा रेखा (आईएमबीएल के समीप पाकिस्तान मरीन सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) की गश्ती नौकाएं भारतीय मछुआरों को पकड़ती हैं चाहे उन्होंने भूलवश ही समुद्री सीमा पार क्यों न की हो।

Published : 
  • 7 March 2023, 5:10 PM IST

Related News

No related posts found.