हिंदी
महराजगंज: सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर स्थित सबया तिराहे के सौ मीटर पहले सड़क के बीचोबीच सूखा पेड़ बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। इस सड़क से प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन होता रहता है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को हमेसा भय बना रहता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सिसवा क्षेत्र में छह महिने पहले आए आधी के कारण सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर सैकड़ों पेड़ गिर गए थे। जिसे वहां के स्थानीय लोगों ने गिरे पेड़ो की डालियों को काटकर हटा दिया था लेकिन एक विशाल पेड़ उसी दिन से एक डाली के सहारे सड़क के बीचोबीच झुका हुआ है।

जिससे कभी भी बड़ी अनहोनी घट सकती है। यह सड़क मुख्य सड़क होने के चलते व्यस्त सड़को में से एक है। इस सड़क पर पैदल आने जाने के साथ ही चार पहिया व बड़े वाहनों का हमेशां आना जाना लगा रहता है।
दर्जनों स्कूल के बच्चो का रहता है इस मार्ग से गुजरना
सिसवा-निचलौल मार्ग पर सड़क के बीच लटका पेड़ दुर्घटना को न्योता दे रहा है। इस मार्ग पर करीब एक दर्जन से अधिक स्कूल स्थित है। जिनमें पढ़ने वाले बच्चे उसी मार्ग से साइकिल से स्कूल व घर का आना जाना लगा रहता है।
मार्ग से गुजरने वाले क्या बोले राहगीर
सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग के बीच सबया तिराहे के सौ मीटर पहले मुख्य सड़क के बीचोबीच लटका एक विशाल पेड़ को लेकर उस मार्ग से गुजरने वाले दयानंद, सूरज दुबे, साजन जायसवाल, सन्तोष, शेखर, सतेन्द्र चौधरी, छोटेलाल, रूदल, मोहन, दीपक कनौजिया, अभिषेक, संदीप, मनीष, हरीराम, नवीन, जयराम प्रसाद, परमेश ने कहा कि मुख्य सड़क के बीचोबीच लटका विशाल पेड़ से हमेसा जान का खतरा बना रहता है। अगर किसी वाहन पर पेड़ गिर जाए तो बहुत से लोगों की जाने जा सकती है लेकिन इसपर किसी भी अधिकारियों की नजर नही पड़ती है।
Published : 7 March 2025, 9:06 PM IST
Topics : hanging Huge Tree Inviting Accidents Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Siswa Nichalul Road