हिंदी
वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,091 नये मामले सामने आये हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी हैं।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नये मामलों में से 3,233 मामले सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के हैं। इनके अलावा, कोरोना के 90 नये मामले देश की सीमा पर दर्ज हुये हैं।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में न्यूजीलैंड के विभिन्न अस्पतालों में 411 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से बारह मरीज गहन चिकित्सा विभाग में भर्ती हैं।
न्यूजीलैंड में महामारी की शुरुआत होने के बाद से 1,075,177 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। (यूनिवार्ता)
Published : 19 May 2022, 3:32 PM IST
No related posts found.