हिंदी
सिसवा (महराजगंज): जनपद में सिसवा, घुघली, कप्तानगंज प्रमुख मार्ग हैं। आज तक यहां के नागरिकों को सरकारी बसों की सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। सिसवा की जनता, व्यापारियों द्वारा लगातार यहां बस डिपो की मांग की जाती रही है, इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों ने कोई सुधि नहीं ली है।
डाइनामाइट न्यूज की टीम ने बसों के अभाव से प्रभावित होने वाले लोगों की परेशानियों का जायजा लिया।
प्राइवेट बसें भी कम
मात्र गोरखपुर के लिए सुबह छह से आठ बजे तक ही केवल 4 प्राइवेट बसों की सुविधा स्थानीय नागरिकों को मिल रही है। इसके बाद टैंपों, इत्यादि साधनों के भरोसे नागरिकों को रहना पड़ता है।
शाम की परेशानियां
सरकारी बसों की सुविधाएं न होने से लोगों को गोरखपुर तक के सफर के लिए महंगा किराया देना मजबूरी बन गई है। देर शाम अगर किसी को वापस घर आना तो कोई साधन उपलब्ध नहीं होते हैं।

व्यापारियों ने किया पलायन
सिसवा बाजार पूर्व से ही बड़ा व्यापारिक केंद्र रहा है। आवागमन की सुविधाएं न होने से यहां के व्यापार पर भी काफी बुरा असर पडा है। तमाम व्यापारी भी यहां से पलायन कर चुके हैं।
एआरएम का बयान
इस संबंध में एआरएम रमजान अली ने बताया कि 3 अनुबंधित बसें इस रूट पर चलती हैं। दो बसें निचलौल होकर तथा एक बस सिसवा होकर गोरखपुर को जाती है। सिसवा में बस डिपो के लिए उच्चाधिकारियोें को अवगत कराया गया है।
Published : 28 February 2024, 4:29 PM IST
No related posts found.