
रायबरेली: निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आज गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज सभागार रतापुर में निपुण सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर मौजूद रहीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस अवसर पर दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के मध्य डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा घोषित निपुण विद्यालयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
बच्चों की मेहनत की सराहना
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जिले के लगभग 800 विद्यालयों ने निपुण परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 627 विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तीर्णता प्राप्त की है। उन्होंने विद्यालयों के शिक्षकों, एसआरपी एवं बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए सभी को सम्मानित किया। उन्होंने यह भी बताया कि बेहतर परिणाम के लिए विस्तृत प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह, उप शिक्षा निदेशक डायट जय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।
Published : 21 March 2025, 3:48 PM IST
Topics : DM harshita mathur Dynamite News Dynamite News hindi nipun bharat mission raebareli news school students UP News