कासगंज: माध्यान्ह भोजन खाने से 44 विधार्थी हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप, जाने पूरा अपडेट

यूपी के कासगंज स्थित सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में माध्यान्ह भोजन खाने से 44 विधार्थियो की हालत खराब हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 August 2024, 5:37 PM IST
google-preferred

कासगंज: शहर के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में माध्यान्ह भोजन खाने से 44 विधार्थियो की हालत खराब हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सभी बीमार बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। बच्चे खराब खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए है। उन्हें यह खाना अशर्फी देवी ग्राम उधोग एनजीओ द्वारा वितरित किया गया था। खाना खाने वाले बच्चों ने दाल में कीड़े निकलने का आरोप लगाया है। तेज घबराहट के साथ 44 बच्चों के पेट में दर्द की शिकायत है। 

बता दें कि शहर के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में गुरुवार की दोपहर अशर्फी देवी ग्राम उधोग एनजीओ द्वारा माध्यान्ह भोजन में दाल रोटी वितरित की गई।

अस्पताल में पहुंचे परिजन व बच्चे
Caption

दाल रोटी खाने से अचानक तेज घबराहट के साथ 44 बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। जिससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। 26 बच्चो को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 18 बच्चों को कॉलेज के निकट विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

फूड अधिकारी ने दाल रोटी के नमूने किए संग्रहित 

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संजीव कुमार और फूड अधिकारी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विधार्थियों से जानकारी हासिल की।फूड अधिकारी ने दाल रोटी के नमूने संग्रहित किए।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाना खाने से बीमार हुए विधार्थी अरब ने बताया कि दाल रोटी खाने के बाद एकदम खबराहट हुई और पेट में दर्द होने लगा। बच्चे ने यह भी बताया कि दाल में कीड़े पड़े हुए थे।