दक्षिणी दिल्ली में 40 किलोग्राम पटाखे जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके से 40 किलोग्राम पटाखे जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 November 2023, 6:06 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके से 40 किलोग्राम पटाखे जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को बापू पार्क इलाके के पास दो बड़े बैग ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रोका।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान शंभू नाथ गुप्ता (48) के कब्जे से 40 किलोग्राम पटाखे बरामद किए और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

दिल्ली सरकार ने सर्दी में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए 1 जनवरी 2024 तक शहर में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रखा है।

Published :  7 November 2023, 6:06 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement

No related posts found.