हिंदी
नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला दोषी पाई गई हैं। केस में सुप्रीम कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है और 10 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट से बरी होने के बाद राज्य सरकार ने अपील की थी।
शशिकला के अलावा सुधाकरन और इल्वरासी को 4 साल की कैद और 10-10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। जयललिता के दिवंगत हो जाने के चलते उनका मामला खत्म कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उन्हें तुरंत अदालत जाकर सरेंडर करना होगा। अब उनके पास सिर्फ पुर्नविचार याचिका दायर करने का विकल्प है लेकिन उसमें भी समय लगेगा।
कोर्ट के फैसले के बाद अब शशिकला को 10 साल तक कोई राजनीतिक पद नहीं मिल पाएगा। अब शशिकला 6 साल तक चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगी। शशिकला को जेल जाना होगा। सरेंडर करने के अलावा कोई चारा नहीं है। अब शशिकला मुख्यमंत्री भी नहीं बन पाएंगी।
Published : 14 February 2017, 11:05 AM IST
Topics : इल्वरासी एआईएडीएमके चुनाव डीएमके तमिलनाडु पनीरसेल्वम मुख्यमंत्री शशिकला सुधाकरन सुप्रीम कोर्ट
No related posts found.