हिंदी
झांसी: प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहा परिवार झांसी में सड़क हादसे का शिकार हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। इस हादसे में एक युवती गम्भीर रूप से घायल है। सभी लोग महाकुम्भ से कार से गुजरात लौट रहे थे। सुल्तानपुरा मोड़ पर बने ओवरब्रिज पर उनकी तेज रफ्तार कार एक ट्रक में पीछे से टकरा गई।
ट्रक से भिड़ी कार, परखच्चे उड़े
जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। कार में सवार लोग महाकुंभ में स्नान कर अयोध्या दर्शन के बाद सूरत लौट रहे थे। रास्ते में चाय के लिए सेमरी टोल प्लाजा के पास एक ढाबे पर रुके थे। वहां से रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद उनकी कार तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने कार को घसीट दिया और फिर चालक मौके से फरार हो गया।
चार की मौत
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जगदीश भाई (50), उनकी पत्नी कैलाश बेन (48), साले विपिन भाई (54) और उनकी पत्नी भावना बेन (51) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जगदीश की बेटी मिली (20) गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
Published : 28 February 2025, 5:33 PM IST
Topics : death Dynamite News family Jhansi Jhansi News Mahakumbh Road Accident UP News uttar pradesh